Breaking News

मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2 ड्रग्स सप्लायर को अरेस्ट किया, करोड़ों का नशीला पदार्थ जब्त     |   ईरान युद्ध के बीच भारत रूसी तेल का आयात दोगुना करके 40 फीसदी तक कर सकता     |   UP: ‘एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी भाजपाई ही कर रहे’, बोले अखिलेश यादव     |   सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार, एक या दो दिन में अस्पताल से मिलेगी छुट्टी     |   तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |  

Delhi: विधानसभा में बीजेपी विधायक की बड़ी मांग, दिल्ली का नाम बदलकर किया जाए इंद्रप्रस्थ

Delhi: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विधायक पूनम शर्मा ने शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने की मांग की। वजीरपुर से बीजेपी विधायक पूनम शर्मा ने सदन की बैठक में विशेष उल्लेख के माध्यम से अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध करती हूं कि वे दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ करने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव पारित करें और इसे केंद्र की मंजूरी के लिए भेजा जाए।'"

पूनम शर्मा ने कहा कि दिल्ली का गौरवशाली अतीत महाभारत काल से जुड़ा है और इसके "ठोस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक प्रमाण" मौजूद हैं कि दिल्ली पहले इंद्रप्रस्थ के रूप में अस्तित्व में था।

उन्होंने कहा, "इंद्रप्रस्थ नाम हमें उस युग की याद दिलाता है जब हमारा देश सोने की चिड़िया के रूप में जाना जाता था। नया नाम देश को एक महान सांस्कृतिक पहचान प्रदान करेगा।"

इससे पहले बीजेपी नेता प्रवीण खंडेलवाल ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर यही मांग उठाई थी।