Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

CM विजय की फिल्म 'Jana Nayagan' 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता सी. जोसेफ विजय की फिल्म 'Jana Nayagan' 21 अगस्त से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। फिल्म को तमिल के साथ तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकेगा। ZEE5 Tamil ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। फिल्म 'Jana Nayagan' विजय के फिल्मी करियर के लिए खास है। यह राजनीति में आने के बाद उनकी पहली रिलीज हुई फिल्म है और उनके थिएटर में रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म भी है।

फिल्म का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें विजय ने वेत्री कोंडन का किरदार निभाया है, जो एक ईमानदार पूर्व पुलिस अधिकारी है। वह भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है। आगे चलकर वह ताकतवर लोगों के खिलाफ बड़ी लड़ाई में शामिल हो जाता है और लोगों के लिए उम्मीद और नेतृत्व का प्रतीक बन जाता है।

फिल्म में विजय के अलावा बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि, नासर और नरैन जैसे कलाकार भी नजर आए हैं। ZEE5 के बिजनेस हेड लॉयड सी. जेवियर ने कहा कि 'Jana Nayagan' दर्शकों के लिए भावनात्मक और खास फिल्म है। विजय के आखिरी फीचर फिल्म होने के कारण यह तमिल सिनेमा के लिए भी एक महत्वपूर्ण फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म में एक्शन, इमोशन, पारिवारिक रिश्ते और सामाजिक मुद्दों को दिखाया गया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। 'Jana Nayagan' 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 21 अगस्त से दर्शक इसे ZEE5 पर घर बैठे देख सकेंगे।