Breaking News

पुणे पुलिस ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को अनुमति दी     |   लखनऊ में DRI का बड़ा एक्शन, हाथीदांत की 54 कलाकृतियों के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार     |   कोलंबिया में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों की संख्या 314 पहुंची     |   अमेरिका का कर्ज 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा राष्ट्रीय कर्ज     |   दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से हटे बैरिकेड्स, सुरक्षा घेरा किया गया खत्म     |  

कपड़ा कारोबारी के बेटे का अपहरण के बाद हत्या, महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने दिया वारदात को अंजाम

कानपुर के रायपुरवा में रहने वाले शहर के एक बड़े कपड़ा कारोबारी के बेटे की सोमवार रात अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव फजलगंज के ओमपुरवा में महिला ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड के घर से मिला है। शाम 4:30 बजे कुशाग्र स्वरूपनगर स्थित कोचिंग सेंटर पढने गया था। 

आप को बता दें कि रायपुरवा निवासी कपड़ा कारोबारी संजय कनोडिया का पीरोड पर कपड़ों का बड़ा कारोबार है। उनका पौत्र कुशाग्र कैंट स्थित जयपुरिया स्कूल में हाई स्कूल का छात्र है। उसके पिता मनीष कनौडिया सूरत में कपड़ों का कारोबार संभालते हैं। सोमवार को वह अपनी स्कूटी से शाम करीब 4:30 बजे स्वरूपनगर स्थित कोचिंग सेंटर गया था।

शाम 7:30 बजे परिजनों ने घर का कुछ सामान लाने के लिए उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन उसका नंबर बंद मिला। घबराए परिजनों ने कोचिंग और कुशाग्र के दोस्तों से फोन पर जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को अपहरण की सूचना दी तो पुलिस सक्रिय हुई।

कानपुर कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या मामले में पुलिस ने महिला टीचर और उसके बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या के पीछे के कई कारण पुलिस के सामने आये हैं, लव ट्राय एंगल, फाइनेंशियल और विवाद की बाते सामने आ रही है। सबसे बड़ी बात यह निकल कर सामने आई है कि अपहत छात्र कुशाग्र अपनी मर्जी से कमरे में जाते हुए दिखाई दिया है। लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा है. हालांकि महिला टीचर और उसके बॉयफ्रेंड से पुलिस पूछताछ कर रही है। जॉइंट सीपी ने बताया कि हत्या के पीछे कई कारण सामने आये हैं। सत्यता क्या है उसके लिए पूछताछ जारी है, जल्द ही घटना के पीछे के कारण से पर्दा उठाया जायेगा।

रिपोर्ट- नीरज तिवारी, कानपुर