Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

AAP सांसद संजय सिंह को झटका, न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ी

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में कथित घोटाले में शुक्रवार को संजय सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को एक बार फिर बढ़ा दिया है। संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।

जिला अदालत ने मजीठिया बनाम संजय सिंह के लंबित मामले में संजय सिंह को अमृतसर की एक अदालत में पेश होने की अनुमति दे दी है। संजय सिंह को 18 नवंबर को ट्रेन से अमृतसर लेकर जाएंगे।

संजय सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हाई कोर्ट ने 20 अक्टूबर को मामले में सिंह की गिरफ्तारी में दखल करने से इनकार कर दिया था।

संजय सिंह ने वकील विवेक जैन और रजत भारद्वाज की दायर याचिका के माध्यम से हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली आबकारी नीति केस में चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।