Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स में डाली डकैती

देहरादून के राजपुर रोड पर बड़ी डकैती की घटना हुई है। यहां दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेलर्स के यहां हुई है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे।

बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर इस डकौती की घटना को अंजाम दिया है। गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन डकौतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया है। राज्य स्थापना दिवस के दिन डकैती की इतनी बड़ी घटना हो जाने से सनसनी मची हुई है।

राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हैं। इसी कार्यक्रम में सभी पुलिस व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।