Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |  

मेरठ में बेखौफ घूम रहे बदमाश... घर के बाहर से महिला की लूटी चेन, हुआ फरार

मेरठ में बेखौफ बदमाशों का मकान के गेट पर खड़ी एक महिला से चेन लूट का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बदमाश पैदल ही महिला के पास पहुंचता है। महिला एक छोटे बच्चे के साथ किसी से आकर घर के गेट पर पहुंची ही थी कि बदमाश चेन लूटकर लेकर भागा। इसके बाद बाइक पर अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया।

आपको बता दें वायरल वीडियो मेडिकल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने पर मेडिकल थाना पुलिस वीडियो के जरिए बदमाश की तलाश कर रही है। पुलिस आरोपी बदमाशों पर कार्यवाही की बात कह रहे हैं।

मेरठ में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दो बदमाश जागृति विहार पहुंचते हैं। एक बदमाश बाइक लेकर दूर खड़ा हो जाता है, जबकि दूसरा बदमाश पैदल पहुंचकर घर के बाहर खड़ी एक महिला की चेन लूटता है। इसके बाद भागकर अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो जाता है। घटना के बाद महिला और उसके परिवार का एक सदस्य बदमाशों का पीछा भी करता देखा जा सकता है, लेकिन बेखौफ बदमाश किसी की परवाह किए बिना आराम से फरार होने में कामयाब हो जाते हैं। वीडियो मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार का बताया जा रहा है।

वही वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।