Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

Meerut: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में मनचलों को बनाया मुर्गा, वीडियो वायरल

मेरठ में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोप में दो मनचलों को सड़क पर मुर्गा बनाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स हाथ में राइफल लिए है और पहले मनचलों की पिटाई करता है और फिर उनको सरेराह मुर्गा बनाया जाता है. 

दरअसल पूरा मामला मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां आरोप है कि सोमवार को कुछ छात्राएं कोचिंग के लिए जा रही थी तभी छात्राओं के साथ इलाके के ही रहने वाले दो मनचलों ने छेड़छाड़ की. छात्राएं जैसे तैसे मनचलों से बचकर किसी तरह वहां से निकल गई इसी बीच बताया जा रहा है कि वहां मनचलों को पकड़ लिया गया और उन की बीच सड़क पिटाई की गई और सरेराह मुर्गा भी बनाया गया. वही इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मनचलों को पकड़ने वाला एक शख्स हाथ में राइफल भी लिए हुए हैं और मनचले को धमका रहा है. 

वीडियो में सुना जा सकता है कि भीड़ से कहा गया की घटना की वीडियो बनाओ. युवकों से कहा की बोलो आज के बाद छेड़छाड़ नहीं करेंगे. वीडियो में दिख रहा है कि जिस समय यह घटना हुई काफी भीड़ जमा हो गई एक युवक बाइक पर बैठा है जबकि दूसरे युवक को पब्लिक ने घेर रखा है. दोनों युवक गली नंबर 13 आशियाना कॉलोनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पीटने वाले कह रहे हैं कि छात्राएं बता रही हैं कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है

वहीं इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम का कहना है कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि लोहिया नगर थाने का बताया जा रहा है. जिसकी जांच की जा रही है.