Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

यूपी पुलिस भर्ती का एक और आरोपी अरेस्ट, अब तक 18 की हो चुकी है गिरफ्तारी

मेरठ में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी की गई है। मेरठ एसटीएफ ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। अब तक मेरठ एसटीएफ की टीम इस मामले में 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आपको बता दे एसटीएफ के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया-पकड़ा गया आरोपी कंकरखेड़ा के दायमपुर का रहने वाला है। मोनू ने बताया है कि पेपर लीक कराने के लिए उसे विक्रम पहल ने अपने गिरोह में शामिल किया था। गुरुग्राम के होटल में पेपर लीक कराने की डील हुई थी। बृजेश सिंह ने बताया कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में एसटीएफ छह जून को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। एसटीएफ ने 900 पन्नों की चार्जशीट में 18 आरोपी बनाए थे।

जहां 18 फरवरी को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का प्रश्न-पत्र व उत्तर कुंजी 17 फरवरी को गैंग के सदस्यों को मोबाइल पर भेजा गया था। पेपर आउट कराने वाला मुख्य सरगना रवि अत्री था। इस पेपर को वॉट्सऐप के जरिए अभ्यथिर्यों को भेजा गया।

इसके अलावा गुरुग्राम के एक होटल में 500 अभ्यथिर्यों को बुलाकर उनको प्रश्नों के उत्तर याद कराए गए। एसटीएफ की टीम ने पेपर लीक का पर्दाफाश किया था। भर्ती परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। मामले में एसटीएफ अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वही 5 मार्च को दीप उर्फ दीपक निवासी दोपहिया रोड पठानपुरा, कंकरखेड़ा, बिटटू निवासी अलीपुर सरधना, प्रवीण निवासी नंगलाताशी कंकरखेड़ा, रोहित उर्फ ललित निवासी गोलाबढ़ टीपी नगर, नवीन कुमार, साहिल निवासीगण शोभापुर कंकरखेड़ा।

12 मार्च को महेंद्र निवासी बराह खुर्द, थाना कोतवाली जींद, हरियाणा

14 मार्च को अभिषेक कुमार शुक्ला निवासी विक्रमपुर, सराय ममरेज, प्रयागराज, शिवम गिरि निवासी रमगढवा गोनौरा, मिर्जापुर, रोहित पांडेय निवासी खेमापुर, भदोई

21 मार्च को नेचर वैली रिसार्ट के मालिक सतीश धनखड़

3 अप्रैल को राजीव नयन मिश्रा

10 अप्रैल को रवि अत्री निवासी ग्राम नीमका, जेवर गौतमबुद्धनगर

18 अप्रैल को अजीत कुमार उर्फ अजीत चौहान और अजय कुमार चौहान निवासीगण दुहावर बिदोरी थाना नवडिया जोनपुर

23 अप्रेल को हरियाणा जींद के बराह खुर्द निवासी विक्रम पहल, उसके साथी गुनिया उर्फ इंद्रजीत और दाउद उर्फ विक्की निवासीगण किलोई झज्जर