Breaking News

INDIA ब्लॉक की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) वर्चुअली हो सकती है शामिल     |   मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड: प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, मालिक फरार     |   बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक फैजल खान पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज     |   राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों और रणनीति पर मंथन के लिए JMM विधायकों की बैठक     |   रिजर्व बैंक पॉलिमर नोट लाने पर कर रहा विचार, प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में     |  

CM योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल है। राजधानी लखनऊ में विभिन्न चौराहों, प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए योगी आदित्यनाथ का कार्य उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने राज्य में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया है। प्रधानमंत्री ने उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर से योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कई स्थानों पर पौधारोपण, रक्तदान शिविर और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।