Breaking News

पटना: फैजल खान की गिरफ्तारी की आशंका के बीच KGS सेंटर पर छात्रों की भारी भीड़     |   ‘जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग’, स्विट्जरलैंड राजदूत के दौरे पर बोले MEA प्रवक्ता     |   फैजल खान मामला: 'किसी के बहकावे में ना आएं छात्र', पटना पुलिस ने जारी की एडवाइजरी     |   INDIA ब्लॉक की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) वर्चुअली हो सकती है शामिल     |   मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड: प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, मालिक फरार     |  

योगी के CM रहने तक कराता रहूंगा मुंडन', BJP नेता ने 200वीं बार मुंडवाया सिर

उत्तर प्रदेश के हरदोई से योगी समर्थक मुकुल सिंह आशा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपनी श्रद्धा और समर्थन जताते हुए 200वीं बार मुंडन कराया है। मुकुल सिंह आशा ने बताया कि वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने भगवान श्रीराम के सामने मनौती मांगी थी कि योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनें। जब चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला और योगी आदित्यनाथ फिर से मुख्यमंत्री बने, तो उन्होंने अपना संकल्प निभाना शुरू कर दिया।

उन्होंने प्रण लिया था कि जब तक योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री या उससे बड़े किसी महत्वपूर्ण पद पर रहेंगे, तब तक वह नियमित रूप से मुंडन कराते रहेंगे। इसी संकल्प के तहत 24 मार्च 2022 से अब तक वह करीब 200 बार मुंडन करा चुके हैं। मुकुल सिंह आशा का कहना है कि वह यह किसी राजनीतिक लाभ, प्रचार या निजी स्वार्थ के लिए नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, कार्यशैली और प्रदेश के विकास के प्रति उनके सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और कानून-व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। यही वजह है कि वह उनसे प्रभावित हैं। मुकुल सिंह आशा ने यह भी इच्छा जताई कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार बनी रहे और भविष्य में योगी आदित्यनाथ देश के सर्वोच्च नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालें। उन्होंने कहा कि जब तक उनका संकल्प पूरा नहीं होता, वह इसे इसी तरह निभाते रहेंगे। मुकुल सिंह आशा के इस अनोखे संकल्प की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। लोग उनके इस समर्पण और दृढ़ निश्चय को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।