Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंत्रिमंडल का विस्तार, 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 12 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया। भाजपा सरकार के लगातार तीसरे कार्यकाल में यह महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल विस्तार माना जा रहा है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी 12 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी मौजूद रहे।

नए मंत्रिमंडल में शामिल किए गए प्रमुख चेहरों में भाजपा विधायक अश्विनी राय सरकार, नीलिमा देवी और सुषांत बोरगोहाईं शामिल हैं। इसके अलावा, असम गण परिषद (एजीपी) के वरिष्ठ नेता केशब महंत, जो पिछली एनडीए सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं, को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी भी नए मंत्रियों में शामिल हैं।

शपथ लेने वाले अन्य विधायकों में अशोक सिंघल, बिमल बोरा, जयंत मल्लाबरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल, पीयूष हजारिका और रणोज पेगू शामिल हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर इन 12 विधायकों के नामों की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि ये सभी विधायक 5 जून को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

हाल ही में हुए असम विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 126 में से 102 सीटें जीतकर शानदार विजय हासिल की थी और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा वेटरिनरी कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य समारोह में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ रमेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग सहित कई मंत्रियों ने भी नई मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की थी।