Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

दिल्ली में वायु प्रदूषण के मद्देनजर विंटर एक्शन प्लान तैयार

राजधानी में सर्दी में होने वाले वायु प्रदूषण को काबू करने के लिए दिल्ली सरकार 21 सूत्री विंटर एक्शन प्लान लागू करेगी। इसके तहत प्रदूषण के हॉट स्पॉट की निगरानी ड्रोन से की जाएगी। इसके लिए छह सदस्यीय स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। साथ ही, आपातकालीन उपाय के रूप में वाहनों के लिए ऑड-ईवन व्यवस्था और कृत्रिम वर्षा की जाएगी।

वहीं, सख्ती से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू किया जाएगा। साथ ही, केंद्र सरकार व पड़ोसी राज्यों से मिलकर काम किया जाएगा। निर्माण साइटों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और वाहन प्रदूषण कम करने के साथ खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई जाएगी। पर्यावरण मंत्री मंत्री गोपाल राय ने बुधवार दिल्ली सचिवालय में मीडिया से कहा कि पिछले वर्षों के मुकाबले वायु प्रदूषण में लगभग 34.6 फीसदी की कमी आई है।