Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

बादशाह और श्रेया घोषाल की आवाज में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना ‘माहिया’, अवनीत कौर वीडियो में आईं नजर

मशहूर रैपर बादशाह और सिंगर श्रेया घोषाल पहली बार एक नए गाने ‘माहिया’ के लिए साथ आए हैं। यह एक रोमांटिक और अपबीट ट्रैक है, जिसमें बादशाह के खास म्यूजिक स्टाइल के साथ श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज सुनने को मिल रही है। गाने के म्यूजिक वीडियो में अभिनेत्री अवनीत कौर नजर आ रही हैं।

‘माहिया’ को बादशाह ने खुद लिखा और कंपोज किया है, जबकि इसका म्यूजिक प्रोडक्शन हितेन ने किया है। गाने में मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक पॉप म्यूजिक के साथ सारंगी की धुन भी शामिल की गई है, जो इसे एक अलग अंदाज देती है।

बादशाह के रोमांटिक अंदाज में दिखेगा नया रंग

गाने को लेकर बादशाह ने कहा कि श्रेया घोषाल को रोमांस की क्वीन के रूप में जाना जाता है। दोनों के बीच ‘इंडियन आइडल’ के सेट पर अच्छी दोस्ती रही है, लेकिन साथ में स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड करना एक अलग अनुभव था।

उन्होंने बताया कि ‘माहिया’ में प्यार, इंतजार और जश्न की भावनाओं को खूबसूरती से पेश किया गया है। उनके मुताबिक, यह गाना दो अलग-अलग संगीत शैलियों का मेल है, जो प्यार की एक ऐसी कहानी कहता है, जिससे हर कोई जुड़ सकता है।

श्रेया घोषाल ने बताया खास अनुभव

श्रेया घोषाल ने कहा कि बादशाह के साथ जज के तौर पर काम करते हुए दोनों ने कई यादगार पल साझा किए हैं। उनके साथ गाना रिकॉर्ड करना काफी समय से बाकी था। उन्होंने बताया कि बादशाह ने ‘माहिया’ को एक नया अंदाज दिया है, जिसमें गहरी भावनाओं के साथ आधुनिक म्यूजिक का मेल है।

अवनीत कौर ने जताई खुशी

गाने के वीडियो में नजर आने वाली अवनीत कौर ने इस प्रोजेक्ट को अपने लिए खास अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि वह बचपन से श्रेया घोषाल के गाने सुनती आई हैं और बादशाह के म्यूजिक को भी पसंद करती हैं। ऐसे में दोनों कलाकारों के साथ एक ही प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना उनके लिए सपने जैसा है।

अवनीत ने गाने की कोरियोग्राफी की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि पीयूष और शाजिया ने अपने डांस से गाने को खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इस गाने की भावनाओं से जुड़ पाएंगे।