Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

Uttar Pradesh: बहराइच में वन अधिकारियों ने तीसरे तेंदुए को पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बहराइच में कतर्नियाघाट इलाक के ककरहा रेंज के पचासा गांव में गुरुवार को एक तेंदुआ पकड़ा गया। गांव में तेंदुए के आतंक को खत्म करने के लिए वन अधिकारियों ने पिंजरा लगाया था, जिसमें कड़ी मेहनत के बाद तेंदुआ कैद हो गया। ये तीसरा तेंदुआ है, जिसे जिले में सफलतापूर्वक पकड़ा है। इससे पहले वन विभाग दो तेंदुओं को पकड़ चुका है।