उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 16 साल की लड़की के साथ एक शख्स ने कथित तौर पर रेप किया। मामला सामने आने के बाद नाराज लोगों ने तोड़फोड़ की। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक बुधवार शाम करीब छह बजे बिजली गुल होने पर तीन-चार लोग पिछले दरवाजे से लड़की के घर में घुस आए।
एसीपी ने बताया कि पड़ोस में कबाड़ का काम करने वाले आरोपित ने लड़की के साथ रेप किया। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। नाराज लोगों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी देने की मांग की।
लोगों ने बताया कि विरोध के दौरान वे कबाड़ बेचने वाले की दुकान में घुस गए और सामान बाहर फेंक दिया। उन्होंने एक ई-रिक्शा में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किया।
उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में नाबालिग लड़की के साथ कथित रेप
You may also like
दिवाली पर जगमगाएंगे यूपी के गांव, 57,694 ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष सफाई अभियान.
अमित शाह ने राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार की, संसद में चर्चा का दिया न्योता.
उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, अब 63% मिलेगा महंगाई भत्ता.
कांग्रेस-सपा लोकतंत्र नहीं, अपना परिवार बचाने का अभियान चला रही हैं: सीएम योगी.