Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

UP: ट्यूशन पढ़ाने आया, फिर छात्रा से रेप कर बनाया Video…

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक टीचर पर रेप का आरोप लगा है. पीड़िता 10वीं की छात्रा है. आरोप है कि टीचर ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहा था. टीचर की धमकियों से परेशान छात्रा ने हिम्मत करके घरवालों को दरिंदगी की कहानी बता. घरवाले छात्रा को लेकर स्थानीय थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.