Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

बुलंदशहर में झड़प में दो बुजुर्ग की मौत, कई घायल

बुलंदशहर जिले के महौली गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी हिंसक टकराव में बदल गई। जिसमें बुजुर्ग दंपती की हत्या हो गई। वहीं, दोनों पक्षों के कम से कम 10 लोग घायल हो गए। 40 साल पुरानी लड़ाई में टकराव हुआ। इस घटना में लाठी- पत्थर चलाने के साथ ही गोलीबारी की भी खबरें हैं। इस घटना कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें गुलावठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है।

बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हिंसा के सिलसिले में तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।