Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

J&K: पुंछ में सेना के दो वाहनों पर आतंकी हमला, पांच जवान घायल

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सेना के दो वाहनों पर शनिवार को आतंकियों ने गोलीबारी की, जिसमें पांच जवान घायल हो गए।अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। जिन वाहनों पर आतंकी हमला हुआ है, उसमें से एक भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का है।

अधिकारियों ने कहा कि हमला शनिवार शाम को शशिधर के पास हुआ, जब वाहन सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की तरफ जा रहे थे। पांच घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

घटना के बाद सेना और पुलिस की रिइंफोर्समेंट टुकड़ी को मौके पर भेज दिया गया है। आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू हो गया है।