Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

झारखंड: कब्रिस्तान में कब्र से छेड़छाड़ के बाद धनबाद में तनाव, पुलिस की जांच जारी

झारखंड के धनबाद में कब्रिस्तान में कथित तौर पर कब्रों से तोड़-फोड़ करने के मामले से तनाव के हालात बन गए। इसे लेकर लोगों ने राजगंज पुलिस स्टेशन का घेराव किया और प्रदर्शन किया और उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मामले में जांच शुरू की जा चुकी है और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।