पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर भारत में अपने फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनका Aura India Tour 2026 नवंबर और दिसंबर में देश के 7 शहरों में पहुंचेगा। टूर की शुरुआत 1 नवंबर को दिल्ली-NCR से होगी। दिलजीत के इंडिया टूर में दिल्ली-NCR, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ शामिल हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी उनका शो होगा, जिसकी तारीख और बाकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। यह टूर करीब छह हफ्तों तक चलेगा।
इन तारीखों पर होंगे दिलजीत के शो
दिलजीत दोसांझ का पहला शो 1 नवंबर को दिल्ली-NCR में होगा। इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में परफॉर्म करेंगे। अहमदाबाद में उनका शो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
6 अक्टूबर से शुरू होगी टिकट प्री-सेल
Aura India Tour के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे। RuPay Credit Cardholders के लिए लिमिटेड प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। दिलजीत ने भारत में अपने फैंस के बीच परफॉर्म करने को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अपने देश में परफॉर्म करने की बात ही अलग है और इस टूर के जरिए उन्हें एक बार फिर दिल्ली से इंदौर तक अलग-अलग शहरों में अपने फैंस से मिलने का मौका मिलेगा।
इन हिट गानों पर झूमेंगे फैंस
टूर के दौरान दिलजीत अपने कई पॉपुलर गाने गा सकते हैं। इनमें ‘G.O.A.T.’, ‘Ikk Kudi’, ‘Lalkara’, ‘Lover’, ‘5 Taara’, ‘Case’ और ‘Water’ जैसे हिट ट्रैक शामिल हैं। Aura India Tour को BookMyShow Live और Live Nation मिलकर को-प्रोड्यूस और प्रमोट कर रहे हैं। यह टूर दिलजीत के इंटरनेशनल Aura Tour के बाद भारत में आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत वह दुनिया के कई बड़े शहरों में परफॉर्म कर चुके हैं। दिलजीत दोसांझ Madison Square Garden और Wembley Stadium जैसे बड़े इंटरनेशनल वेन्यू पर भी परफॉर्म कर चुके हैं। वह Wembley Stadium को हेडलाइन और सोल्ड आउट करने वाले पहले पंजाबी कलाकार भी हैं।