त्रिपुरा के धलाई जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। NCS के अनुसार, भूकंप के झटके रविवार रात 12:57:38 बजे दर्ज किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 30 किलोमीटर की गहराई में था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 23.757 उत्तरी अक्षांश और 91.995 पूर्वी देशांतर पर धलाई में स्थित था। भूकंप के बाद फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।भूकंप से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।