Breaking News

कोलकाता: टीएमसी छात्र यूनियन के दफ्तर में मिले जले हुए नोट, करोड़ों रुपये की नकदी नष्ट     |   बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट की बैठक कल, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मोहर     |   सरकार का बड़ा एक्शन, सीबीएसई चेयरमैन और सेक्रेटरी को हटाया गया     |   चेन्नई पोर्ट पर सल्फर गैस लीक, लोगों ने की आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतों की शिकायतें     |   गद्दारी करने वालों को सन्मति दे भगवान: ममता बनर्जी     |  

हिमाचल प्रदेश: दशहरा उत्सव में हिस्सा लेने के लिए मनाली से रवाना हुईं देवी हिडिंबा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव के तहत भगवान रघुनाथ की पारंपरिक रथ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए देवी हिडिंबा शनिवार को मनाली से रवाना हुईं।

दशहरा, कुल्लू में हफ्ते भर चलने वाला सांस्कृतिक उत्सव है। इसमें पूरे जिले से 400 देवी-देवता इकट्ठा होते हैं। इस उत्सव में लाखों लोग शामिल होते हैं। सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

इस साल, अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव 13 से 19 अक्टूबर 2024 तक होगा। कुदरती खूबसूरती के बीच ये महोत्सव लोगों को खास अहसास कराएगा।