Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

झारखंड में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में सीएम सोरेन ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

Jharkhand: झारखंड में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल के साथ जल जीवन मिशन 2.0 के तहत झारखंड और केंद्र सरकार के बीच हुए महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हुए।

ऑनलाइन माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस दौरान झारखंड की प्राथमिकताओं और जरूरतों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि राज्य का लक्ष्य हर घर तक नल से स्वच्छ जल पहुंचाना है और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद झारखंड इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से लंबित पेयजल परियोजनाओं को गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल सहिया दीदियों की भूमिका को और सशक्त बनाने तथा झारखंड के हिस्से की लंबित राशि जल्द उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार का संकल्प है कि झारखंड के प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए।