Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

Sant Sansad 2026: धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें जमीनी स्तर पर प्रयास करने होंगे — भूपेन्द्र गिरि जी महाराज

नई दिल्ली में 16 मई को NETWORK-10 द्वारा ‘संत संसद’ कार्यक्रम का आयोजिन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, धर्माचार्यों ने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति से जुड़े अहम विषयों पर मंथन किया। इस विशेष आयोजन में सामाजिक समरसता, जातिवाद के दुष्प्रभाव, धर्मांतरण की चुनौतियां, तीर्थ स्थलों के विकास और भारत की आध्यात्मिक तथा आर्थिक शक्ति जैसे मुद्दों पर भी संवाद हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य संत समाज के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

इस कार्यक्रम में भूपेन्द्र गिरि जी महाराज भी शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जैसे गुरु नानक देव जी ने जातिवाद से ऊपर उठकर समानता का संदेश दिया था। हम सब संतों को भी जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद का संदेश देना चाहिए। आज हमें सिर्फ माइक और स्टेज पर नहीं बल्कि जमीनी स्तर पर उतरकर इस धर्मांतरण को रोकने का प्रयास करना चाहिए।