Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में रविवार रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। इससे पवना बांध का जलस्तर लगभग पूरी क्षमता तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इलाके में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन का कहना है कि वो बाढ़ को लेकर किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

पिंपरी-चिंचवड़ के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने और सभी सलाह को मानने को कहा गया है। मौसम विभाग ने हफ्ते के बाकी दिनों में इस इलाके में और ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है।