Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

चार साल की बच्ची का किडनैप के बाद मर्डर, एक गिरफ्तार

मोती नगर में रहस्यमय तरीके से लापता होने के बाद चार साल की बच्ची के हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची सोमवार शाम से गायब थी। झुग्गी चारा मंडी जखीरा में अपने घर के पास खेल रही बच्ची अचानक गायब हो गई, जिससे परेशान होकर मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाशी अभियान शुरू करते हुए पुलिस स्टेशन मोती नगर में आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने कई टीमें बनाई और बच्ची की तलाश शुरू की। बच्ची के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालना शुरू किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि मंगलवार सुबह बच्ची के पिता के फिरौती की मांग से जुड़ा एक कॉल आया। आरोपित ने बच्ची के उसके कब्जे में होने की बात कही और उसे छोड़ने के लिए साढ़े चार लाख रुपये की मांग की। पुलिस को जैसे ही ये बात पता चली पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की।

तकनीकी जांच में पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पहले तो उसने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में वे अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने जांच पड़ताल के बाद वहां से कुछ साक्ष्य हासिल किए। उसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी पुख्ता तौर पर ये नहीं कहा जा सकता है कि आखिर बच्ची की हत्या क्यों की गई। इस बात की भी आशंका है कि आरोपित ने हत्या के बाद फिरौती के लिए काल की। तमाम बातों की छानबीन में पुलिस टीम जुटी है।