Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत पांच लोग शिमला में हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Himachal Pradesh: पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत पांच लोगों को हिमाचल प्रदेश के शिमला में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 42.89 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव कुमार गांधी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस गश्ती दल ने पुराने बस स्टैंड के पास मौजूद एक होटल के कमरे में छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां की हैं। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपित की पहचान पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे प्रकाश सिंह (37) के रूप में हुई है और बाकी चार आरोपित अजय कुमार (27), शुभम कौशल (26) और बलबिंदर (22) पंजाब से हैं और बाकी एक आरोपी अबनी (19) किन्नौर जिले से है।

पुलिस ने कहा कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। इससे पहले भी आरोपित प्रकाश सिंह को पंजाब के गुरदासपुर में हेरोइन रखने और इसका सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।