Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

कुल्लू की लग घाटी में बादल फटने से तबाही... दुकानें, जमीन, पुल और फसलें प्रभावित

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की लग घाटी में देर रात बादल फटने के बाद, सरवरी नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे सड़कें पानी-पानी हो गईं। कुछ घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, वहीं कई सड़क मार्ग भी बाधित हुए हैं। कुल्लू में भूतनाथ मंदिर के पास एक पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई जगहों पर पेयजल और बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

नगर परिषद की सदस्य शालिनी राय ने कहा, "कल से बारिश हो रही है और नुकसान हुआ है। जलस्तर बढ़ा है, लेकिन अभी तक घरों या लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुल्लू में भूतनाथ मंदिर के पास सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। लग घाटी में नुकसान हुआ है। वार्ड संख्या सात में भी नुकसान हुआ है। हमने इलाके का दौरा किया था और लोगों ने हमें बताया कि वे रात में ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे। पूरी रात बारिश होती रही।"