Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

अमेरिका में मृत पाए गए भारतीय छात्र का शव पहुंचा हैदराबाद

अमेरिका के क्लीवलैंड शहर में मृत पाए गए 25 साल के भारतीय छात्र का शव सोमवार रात उसके घर हैदराबाद पहुंचा। नाचाराम के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात पिछले साल मई में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका गया था। सात मार्च से अपने परिवार के संपर्क में नहीं थे, जिसके बाद उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

19 मार्च को अरफात के परिवार को एक अनजान व्यक्ति का फोन आया, जिसने दावा किया कि अरफात को कथित तौर पर ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह ने किडनैप कर लिया है और उसे छोड़ने के लिए 1,200 अमेरिकी डॉलर की मांग की थी।