Breaking News

ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल मामले में हुजैफा फारूक को दिल्ली पुलिस और महाराष्ट्र ATS ने किया गिरफ्तार     |   US के पांचवें बेडे़ के हेडक्वार्टर-मिलिट्री फैसिलिटी पर हमले की IRGC ने ली जिम्मेदारी     |   कोचिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी के बयान से पलटे खान सर, बोले- उस वक्त समझ नहीं आया     |   अयातुल्ला अली खामेनेई को आखिरी विदाई, 3 दिन तक चलेगा राजकीय अंतिम संस्कार     |   ईरान ने कुवैत पर दागीं मिसाइलें और ड्रोन, एयर डिफेंस ने किया नाकाम     |  

बिहार: सासाराम में ताराचंडी मंदिर में नवरात्रि की धूम

बिहार में रोहतास जिले के सासाराम में मां ताराचंडी मंदिर की खास अहमियत है, खासकर नवरात्रि के समय। इस दौरान कैमूर पहाड़ी पर बने मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। वे मां ताराचंडी की पूजा करते हैं और अपनी इच्छा पूरी होने पर अखंड दीप जलाते हैं।

मंदिर के दो कमरों में हजारों 'अखंड दीप' हैं। ये देवी दुर्गा के रूप मां ताराचंडी को श्रद्धालुओं की भेंट हैं। हर साल मंदिर में भव्य नवरात्रि मनाई जाती है। अहाते का बाहरी हिस्सा खूबसूरत रोशनी से सजा होता है और अंदर मिट्टी के अनंत दीप जलते रहते हैं।