Breaking News

UP: अखिलेश यादव ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन करने से इनकार किया     |   एशियन गेम्स 2026: बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा ने जीता गोल्ड     |   गुजरात में UCC को राष्ट्रपति की मंजूरी     |   एशियन गेम्स: अंकुश ने बॉक्सिंग में जीता गोल्ड, साउथ कोरियाई खिलाड़ी को हराया     |   एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने रेसलिंग में अब्दुलमाजिद कुडियेव को हराकर गोल्ड जीता     |  

मौत के 3 महीने बाद अयातुल्लाह खामेनेई का होगा अंतिम संस्कार, जनाजे में जुटेंगे 2 करोड़ लोग

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हो गई थी. उनकी मौत के 3 महीने से भी ज्यादा समय के बाद अब उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. ईरान की सरकार ने खामेनेई के जनाजे के लिए तीन दिनों के राजकीय शोक और सार्वजनिक अंतिम संस्कार का ऐलान किया है. 

अयातुल्ला अली खामेनेई की याद में होने वाले इस अंतिम संस्कार को लेकर देश के कई बड़े शहरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. तेहरान के डिप्टी मेयर मोहम्मद अमीन तवाकोली-जादेह ने इस पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जानकारी दी है. डिप्टी मेयर तवाकोली-जादेह ने बताया कि खामेनेई की अंतिम विदाई यात्रा देश के कई बड़े शहरों से होकर गुजरेगी. 

अयातुल्ला अली खामेनेई का ये शोक जुलूस राजधानी तेहरान के साथ-साथ देश के बड़े धार्मिक केंद्रों 'कोम' और 'मशहद' में निकाला जाएगा. इन तीनों ही शहरों में आम जनता के लिए बड़े पैमाने पर पब्लिक रैलियां और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी. खामेनेई के अंतिम संस्कार का सबसे बड़ा कार्यक्रम राजधानी तेहरान में आयोजित होगा.

अकेले तेहरान में ही ये मुख्य समारोह लगातार कम से कम 24 घंटे तक चलेगा. इस ऐतिहासिक और बेहद भावुक मौके पर राजधानी में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. नगर पालिका के अधिकारियों का अनुमान है कि अपने सर्वोच्च नेता को अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में करीब 2 करोड़ लोग इकट्ठा हो सकते हैं. इतनी भारी भीड़ को संभालने और उनके ठहरने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा की तैयारियां की जा रही हैं.