Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

MP: खिलचीपुर विधायक के पोते ने इंदौर में की खुदकुशी, लव-अफेयर में जान देने का शक

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से विधायक हजारीलाल दांगी के 21 साल के पोते ने सोमवार रात इंदौर में कथित तौर पर सल्फास खाकर जान दे दी। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि खिलचीपुर के विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विकास दांगी (21) ने इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में किराये के एक मकान में सल्फास निगलकर जान दे दी। 

उन्होंने बताया, "विकास ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उन्होंने लिखा है कि वे अपनी मौत के जिम्मेदार खुद हैं।" आलोक शर्मा ने बताया कि मौके से मिले कुछ सुरागों के कारण पुलिस को संदेह है कि विकास ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का कदम उठाया, हालांकि उनकी मौत के मामले की जांच तमाम पहलुओं पर की जा रही है। 

गांधी नगर पुलिस थाने के प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि विकास इंदौर में किराये के मकान में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। उन्होंने बताया, "विकास के दोस्त ने सोमवार रात उन्हें कॉल किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। बाद में मकान मालिक ने मौके पर जाकर देखा, तो उन्हें विकास वहां मृत अवस्था में मिला।" थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने विकास के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है और आगे की जांच की जा रही है।