Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Joshimath: गणेश गोदियाल ने किया पैनखण्डा महोत्सव का शुभारंभ

Joshimath: आज पैनखण्डा महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर देव पूजाई समिति के सदस्यों ने भी महोत्सव में पधारे अतिथियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने देवपूजाई समिति के योगदान की भूमिका व सहयोग की प्रशंसा की, आपको बताते चलें कि नृसिंह मंदिर के पुनर्निर्माण के समय बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ही थे, उसमें उनका महत्वपूर्ण योगदान है। देवपूजाई समिति के सदस्यों ने भी गणेश गोदियाल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भगवान बद्री विशाल से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस शुभ अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, चमोली वयोवृद्ध विद्वान रामेश्वर प्रसाद, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष थपलियाल देवेश्वरी शाह, जोशीमठ ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी, थराली नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत मौजूद रहे।