Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

योगी सरकार ने 470 खिलाड़ियों को दी पुलिस में नौकरी, CM योगी ने 15 खिलाड़ियों को मंच पर सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को सम्मान और रोजगार देने की दिशा में 470 खिलाड़ियों को पुलिस सेवा में नियुक्ति दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के दौरान 15 खिलाड़ियों को मंच पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और दिल्ली के खिलाड़ी भी शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य खिलाड़ियों को खेल के साथ सरकारी सेवा में आगे बढ़ने का अवसर देना है।

इन 15 खिलाड़ियों को CM योगी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिन खिलाड़ियों को मंच पर नियुक्ति पत्र दिए, उनमें शामिल हैं:

  • आइस प्रजापति (कुशीनगर) – बॉक्सिंग

  • शार्दूल विहान (मेरठ) – शूटिंग

  • आमिर अली (लखनऊ) – हॉकी

  • हिमांशु तिवारी (उधम सिंह नगर, उत्तराखंड) – बैडमिंटन

  • मोहित पाल (मुरादाबाद) – शूटिंग

  • अनन्या राय (गाजीपुर) – वॉलीबॉल

  • रागिनी मार्को (जबलपुर) – तीरंदाजी

  • तान्या चौधरी (भदोही) – एथलेटिक्स

  • सुहानी राजपूत (बरेली) – भारोत्तोलन

  • तनु भारती (लखनऊ) – साइकिलिंग

  • प्रणय शर्मा (दिल्ली) – कराटे

  • अभिषेक यादव (वाराणसी) – बॉक्सिंग

  • अमरेश (मुजफ्फरनगर) – कबड्डी

  • प्रतिमा सरोज (गोरखपुर) – हॉकी

  • अभय सिंह राठौर (लखनऊ) – बॉक्सिंग

पुलिस सेवा के साथ पदक जीतने का भी अवसर: केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देना गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम से प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है और अब उन्हें पुलिस सेवा के जरिए जनसेवा का अवसर मिलेगा।

उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि पुलिस सेवा में आने के बाद भी उनका खेल खत्म नहीं हुआ है। वे अपनी नौकरी की जिम्मेदारियां निभाने के साथ खेल के मैदान में भी पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था के दौर में पुलिस सेवा का हिस्सा बनना गौरव की बात है।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को लेकर नई संस्कृति विकसित हुई है। सरकार खिलाड़ियों को सम्मान, रोजगार, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं देने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलंपिक, पैरालंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी और पुरस्कार राशि दी जा रही है। खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

खेल मंत्री के मुताबिक, कुशल खिलाड़ियों को सीधे भर्ती के माध्यम से सरकारी सेवा में अवसर देने की व्यवस्था की गई है। अब तक इस व्यवस्था के तहत 17 खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति दी जा चुकी है। खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी और जिला पंचायत राज अधिकारी जैसे पदों पर भी नियुक्तियां दी गई हैं।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल होने जा रहे हैं। इनमें नागरिक पुलिस और पीएसी के 427 आरक्षी तथा नागरिक पुलिस के 43 उपनिरीक्षक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस में 950 कुशल खिलाड़ियों की भर्ती की जा चुकी है।

डीजीपी ने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, धैर्य, फिटनेस और दबाव में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। ये गुण पुलिस सेवा के लिए भी जरूरी हैं। मैदान पर खिलाड़ियों की जीत पुलिस और प्रदेश का गौरव बढ़ाती है, जबकि वर्दी में उनका आचरण जनता के विश्वास को मजबूत करता है।

डीजीपी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन और शीर्ष उपलब्धियों पर पुलिस उपाधीक्षक पद तक सीधी नियुक्ति देने की व्यवस्था है।

अब तक निरीक्षक और दलनायक पीएसी के पद पर 14 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी गई हैं। इनमें पांच महिलाएं और नौ पुरुष शामिल हैं। वहीं, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पद पर 59 पदोन्नतियां हुई हैं, जिनमें 21 महिलाएं और 38 पुरुष हैं। मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी के पद पर भी 440 आउट-ऑफ-टर्न पदोन्नतियां दी जा चुकी हैं।

डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों ने पिछले एक दशक में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिताओं में कुल 1,105 पदक जीते हैं। वहीं, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2025 में यूपी पुलिस के खिलाड़ियों ने 95 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कुशल खिलाड़ी केवल पुलिस संगठन का गौरव नहीं हैं, बल्कि वे उत्तर प्रदेश और यूपी पुलिस के वैश्विक राजदूत भी हैं।