Breaking News

पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |   ग्रेटर नोएडा वेस्ट: युवती से नया iPhone 18 Pro छीन बाइक सवार बदमाश फरार     |   रोजगार कुंभ: सीएम योगी आज 3,567 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र     |   अमेरिका: नॉर्थईस्ट में एयर ट्रैफिक ठप, न्यूयॉर्क सिटी के एयरपोर्ट्स पर 600 से ज्यादा उड़ानें रद्द     |  

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी, सैकड़ों उड़ानें रद्द

अमेरिका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में सोमवार को एक प्रमुख एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी खराबी के कारण सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। तकनीकी समस्या के चलते न्यूयॉर्क सिटी क्षेत्र के प्रमुख हवाई अड्डों पर कई घंटों तक विमान संचालन प्रभावित रहा। यह घटना ऐसे समय हुई जब संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कई विदेशी नेता न्यूयॉर्क पहुंच रहे थे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान निर्धारित समय पर वाशिंगटन से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुआ।

फिलाडेल्फिया स्थित एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में एक प्रमुख सर्किट फेल हो गया। इसके कारण फिलाडेल्फिया के अलावा जॉन एफ. कैनेडी (JFK), लागार्डिया और नेवार्क हवाई अड्डों पर आने वाली उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। बाद में संघीय विमानन प्रशासन (FAA) को पता चला कि दूसरी जगह चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक बैकअप फाइबर-ऑप्टिक लाइन भी कट गई थी। इससे एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के बैकअप नेटवर्क पर भी असर पड़ा। यह तकनीकी समस्या फिलाडेल्फिया स्थित उसी FAA परिसर में सामने आई, जहां से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों के कारण 2025 में नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी विमान संचालन प्रभावित हुआ था।