Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

UPITS-2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता ‘बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड’

ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 (UPITS) में उत्तर प्रदेश पुलिस के स्टॉल को लगातार तीसरी बार ‘बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड’ मिला। हॉल नंबर-4 में लगाए गए यूपी पुलिस के स्टॉल पर पूरे आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में विजिटर्स पहुंचे और उन्होंने पुलिस की आधुनिक कार्यप्रणाली, तकनीक और जनसुरक्षा से जुड़ी सेवाओं की जानकारी ली।

अवार्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने प्रदान किया। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम, मुख्यालय राजेश कुमार यादव और प्रभारी मीडिया सेल, यूपी 112 करुणा शंकर सिंह ने यह सम्मान ग्रहण किया।

2024 और 2025 में भी मिला था सम्मान

यूपी पुलिस के स्टॉल को इससे पहले 2024 और 2025 में भी बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड मिल चुका है। इस तरह यूपीआईटीएस में पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरे वर्ष यह पुरस्कार हासिल किया है।

इस वर्ष स्टॉल पर साइबर अपराध से बचाव, यूपी 112 की सेवाएं, आधुनिक पुलिसिंग और जनसुरक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। विजिटर्स को पुलिस की विभिन्न सेवाओं और तकनीक आधारित सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई।

पुलिस की तकनीक और सेवाओं को करीब से समझा

ट्रेड शो में यूपी पुलिस के स्टॉल पर युवाओं और बच्चों ने भी खास रुचि दिखाई। लोगों ने पुलिस की आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सेवाओं को करीब से जाना और समझा।

स्टॉल पर उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और बदलती पुलिस व्यवस्था की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही जनसुरक्षा में तकनीक की बढ़ती भूमिका और पुलिस सेवाओं को आधुनिक बनाने से जुड़े प्रयासों को भी प्रदर्शित किया गया।

UPITS-2026 में यूपी पुलिस का स्टॉल आधुनिक पुलिसिंग, तकनीक आधारित सेवाओं और जनसुरक्षा से जुड़ी जानकारी देने वाले प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।