Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

रंग लाई श्रीचरण की मेहनत, अखबार बांटते हुए इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष की परीक्षा में किया टॉप

Telangana: जिस वक्त ज़्यादातर बच्चे सो रहे होते हैं, उस समय एक लड़का तेलंगाना के जगतियाल की गलियों में साइकिल चलाता है और लोगों तक दुनिया भर की ख़बरें पहुँचाते हुए बेहद खामोशी से अपनी अनोखी कहानी भी लिखता है। सुबह-सुबह घर-घर जाकर अख़बार पहुंचाने की थकान के बावजूद 17 साल के न्यूज पेपर हॉकर श्रीचरण ने मंगलवार को घोषित राज्य इंटरमीडिएट परीक्षा में 470 में से 468 अंक हासिल किए।

इंजीनियर बनने का ख्वाब देखने वाले श्रीचरण पढ़ाई के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी संभाल रहे हैं। संघर्ष के उनके सफर ने कई लोगों को प्रेरित किया है और वो उनकी सफलता पर गर्व करते हुए जश्न मना रहे हैं।