Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी के किए दर्शन, निर्माणाधीन घाटों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ दर्शन-पूजन किया। उन्होंने माता रानी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पक्का घाट पहुंचकर गंगा नदी के किनारे निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार से घाट निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं और अब तक हुए काम की जानकारी प्राप्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। साथ ही, सभी परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

विंध्याचल धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यहां मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में गंगा तट पर घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र की धार्मिक महत्ता के लिहाज से अहम है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए, ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हों और स्थानीय लोगों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।