Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत ने 'कुली' के सेट पर मनाया ओणम का जश्न

सुपरस्टार रजनीकांत ने ओणम का जश्न शानदार अंदाज में मनाया। एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्म 'कुली' के सेट पर अचानक डांस करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी दूसरी आने वाली फिल्म 'वेट्टैयन' का गाना 'मनासिलायो' चुना, जिससे एक शानदार क्रॉसओवर तैयार हुआ, यानी रजनीकांत ने अपनी एक फिल्म के सेट पर दूसरी फिल्म के गाने पर डांस कर धमाल मचा दिया।

एक्टर ने शर्ट और मुंडू (धोती) पहना हुआ है, जो दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में पहना जाने वाला पारंपरिक ड्रेस है। इस वीडियो में वे क्रू मेंबर्स के साथ शानदार अंदाज में डांस कर रहे हैं। हाल ही में रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन का पहला सिंगल रिलीज किया गया था। 'मनासिलायो' गाने को विष्णु एडवन और सुपर सुबू ने लिखा है, जबकि दिवंगत गायक मलेशिया वासुदेवन, युगेंद्रन वासुदेवन, अनिरुद्ध रविचंदर और दीप्ति सुरेश ने इसे गाया है।

'वेट्टैयन' की बात करें तो इस फिल्म में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, राणा दग्गुबाती, फहाद फासिल, मंजू वारियर, रितिका सिंह और दुशारा विजयन मुख्य भूमिका में हैं। टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित एक दमदार एक्शन एंटरटेनर है। कहा जा रहा है कि एक्टर इसमें एक मुस्लिम पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म 10 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।