Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

क्लीन चिट मिलने के बाद आया Raveena Tandon का पहला रिएक्शन, बताया- घटना से..

बॉलीवुड एक्ट्रेस पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसे देखने के बाद कहा गया कि एक्ट्रेस की कार और उनके ड्राइवर ने कुछ लोगों को टक्कर मारी है, लेकिन इसके बाद घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। अब उन्हें क्लीन चिट मिल गई है और इसके बाद उनका पहला रिएक्शन सामने आया है।

 शुक्रवार को रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने क्लीन चिट मिलने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए लिखा कि अपार प्यार, सपोर्ट और भरोसे के लिए धन्यवाद। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इससे उन्होंने क्या सीख मिली।

एक्ट्रेस ने लिखा कि कहानी से यह शिक्षा मिली कि अब डैशकैम और सीसीटीवी लगवा ही लो। बता दें कि सीसीटीवी कैमरा होने की वजह से ही रवीना खुद को बेगुनाही साबित कर पाई हैं और इसी की वजह से उन्हें क्लीन चिट भी मिली है।