Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

स्कूलों में शुरू हो ‘Cyber Period’, अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र सरकार से की अपील

Maharashtra: मुंबई में शुक्रवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से कक्षा 7 से 10 तक के छात्रों के लिए हर हफ्ते एक “साइबर पीरियड” शुरू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर क्राइम, सड़क अपराधों से भी बड़ा खतरा बन चुका है और बच्चों को इसके बारे में जागरूक करना बेहद ज़रूरी है।

अक्षय कुमार ने यह मांग राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित साइबर अवेयरनेस मंथ 2025 के उद्घाटन कार्यक्रम में रखी। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी से जुड़ा एक वाकया साझा किया। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उनकी बेटी ऑनलाइन वीडियो गेम खेल रही थी। गेम के दौरान एक अनजान शख्स ने उससे चैट में उसका जेंडर पूछा। जब उसने “फीमेल” लिखा तो उसने तुरंत अश्लील तस्वीरें भेजने की मांग कर दी। उनकी बेटी ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां को सारी बात बता दी।

अक्षय ने कहा कि ऐसे संदेश ही साइबर क्राइम की शुरुआत होते हैं। इसलिए बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में सिखाना बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अगर हफ्ते में एक “साइबर पीरियड” रखा जाए, तो बच्चे समय रहते सीख पाएंगे कि डिजिटल दुनिया में खुद को कैसे सुरक्षित रखना है।