Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

एक्ट्रेस रवीना टंडन एक्टर गोविंदा से मिलने पहुंचीं हॉस्पिटल

एक्ट्रेस रवीना टंडन बुधवार को गोविंदा से मिलने क्रिटिकेयर हॉस्पिटल पहुंचीं। गोविंदा की मंगलवार को सर्जरी हुई और वे प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में हैं और रिकवर हो रहे हैं।

मंगलवार को गोविंदा जब अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी अचानक गलती से गोली चल गई और उनके पैर में लग गई। खबर मिलने पर गोविंदा की पत्नी सुनीता जयपुर से लौटीं और सीधे हॉस्पिटल पहुंचीं।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इससे पहले, मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिसर ने गोविंदा से मुलाकात की और घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

हादसे के बाद एक्टर की देखभाल करने वाले डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि गोली उनके बाएं घुटने के नीचे लगी और उन्हें आठ-10 टांके लगे हैं।