Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Delhi: फीस बढ़ोतरी और दुर्व्यवहार पर भड़के अभिभावक, स्कूल के खिलाफ किया प्रदर्शन

दिल्ली में निजी स्कूल के छात्रों के अभिभावक शिक्षा निदेशालय के बाहर इकट्ठा हुए और मनमानी फीस बढ़ोतरी और फीस अदा न कर पाने वाले छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि द्वारका स्थित एक स्कूल ने कई छात्रों को प्रवेश देने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनके परिवार वालों ने हाल ही में बढ़ी हुई फीस का भुगतान नहीं किया था।

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से स्वीकृत शुल्क संरचना को स्पष्ट करने का आग्रह किया। साथ ही वे मांग कर रहे हैं कि सरकार दिल्ली स्कूल शिक्षा (शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता) विधेयक का मसौदा जारी करे, जिसका मकसद स्कूलों में फीस को विनियमित करना है। इस बीच दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को फीस विवाद को लेकर द्वारका स्थित एक निजी स्कूल द्वारा छात्रों को निकाले जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।