Breaking News

सूरत: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी डंपर गाड़ी से कार टकराई, 4 लोगों की मौत     |   SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला     |   एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता     |   छत्तीसगढ़: बालोद में एनएच-30 पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 7 घायल     |   यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात     |  

तमिलनाडु CM विजय ने किया स्कूली नाश्ता योजना के विस्तार का शुभारंभ, छात्रों को खुद परोसा नाश्ता और साथ बैठकर खाया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत की। विजय ने यहां एक स्कूल में इस योजना की शुरुआत की और विद्यार्थियों को भोजन परोसा। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर खाना भी खाया। इसके बाद उन्होंने कक्षाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त 15,454 विद्यालयों में में छठी से आठवीं कक्षा तक के करीब 15.30 लाख अतिरिक्त विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।