Breaking News

INDIA ब्लॉक की बैठक में शिवसेना (यूबीटी) वर्चुअली हो सकती है शामिल     |   मुजफ्फरपुर ICU अग्निकांड: प्रसाद हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, मालिक फरार     |   बिहार: खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक फैजल खान पर आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज     |   राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों और रणनीति पर मंथन के लिए JMM विधायकों की बैठक     |   रिजर्व बैंक पॉलिमर नोट लाने पर कर रहा विचार, प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में     |  

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS समेत कई अधिकारियों का ट्रांसफर

दिल्ली के उप राज्यपाल ने दिल्ली पुलिस में एक बड़ा फेरबदल किया है. उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और डैनिप्स (DANIPS दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा) के अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और तैनाती का आदेश दिया है. एक आदेश के अनुसार, पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (DCP) के रूप में कार्यरत IPS अधिकारी शरद भास्कर दराडे को DCP मुख्यालय-3 के पद पर तैनात किया गया है. पहले बाहरी-उत्तरी दिल्ली के DCP रहे वी. हरेश्वर स्वामी अब पश्चिम दिल्ली के DCP का कार्यभार संभालेंगे. DCP मुख्यालय-3 के पद पर आसीन जिमी चिराम को DCP यातायात के रूप में नियुक्त किया गया है. 

राहुल अलवाल का तबादला एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से उत्तर-पूर्वी दिल्ली के DCP पद पर किया गया है. अन्य IPS अधिकारियों में शोभित डी सक्सेना को DCP बाहरी-उत्तर जिले का DCP बनाया गया है. निहारिका भट्ट को अतिरिक्त DCP-1 उत्तर और नेहा यादव को DCP पीएमएमसी के पद पर तैनात किया गया है. नेहा के पास DCP SPUWAC (विशेष महिला एवं बाल पुलिस इकाई)  का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.

जितेंद्र मणि को सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा के डीसीपी से DCP सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि ऐश्वर्या शर्मा का तबादला अतिरिक्त DCP-1 दक्षिण-पूर्व से DCP लाइसेंसिंग के पद पर किया गया है. अन्येश रॉय DCP इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपेरशन्स (IFSO)  के पद पर बने रहेंगे. रॉय के पास DCP लाइसेंसिंग का अतिरिक्त प्रभार था. इसके अलावा ईशा सिंह को DCP कल्याण, रविनंदन बी एम को दोन्नत कर उत्तर-पश्चिम जिले में अतिरिक्त DCP-1, विकास मीणा को द्वारका जिले में अतिरिक्त DCP-1, सुलेखा को DCP सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है. 

दीपक यादव को दिल्ली सशस्त्र पुलिस की चौथी बटालियन का DCP बनाया गया है. सतीश कुमार को ट्रैफिक यूनिट से रोहिणी जिले में अतिरिक्त DCP-1, चंद्र कुमार सिंह को DCP क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आलोक कुमार सिंह की  DCP आर पी भवन, अभिषेक कुमार की अतिरिक्त DCP-II दक्षिण पश्चिम के पद पर तैनाती हुई है.