Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

Delhi: हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा टला, अफगान एयरलाइन का विमान गलत रनवे पर उतरा

Delhi: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब काबुल से आ रहा एरियाना अफगान एयरलाइन का एक विमान गलती से उस रनवे पर उतर गया, जहां से एक दूसरे विमान उड़ान भर रहा था। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नियामक ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि एरियाना अफगान एयरलाइन के ए310 विमान, जिसकी उड़ान संख्या एफजी-311 (काबुल-दिल्ली) थी, को रनवे 29-एल पर उतरने की अनुमति दी गई थी। हालांकि, विमान रनवे 29-आर पर उतरा।

उन्होंने बताया कि अफगान एयरलाइन के विमान के पायलट-इन-कमांड ने बताया कि चार नॉटिकल माइल्स पर उनका ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ (आईएलएस) से संपर्क टूट गया और विमान दाईं ओर मुड़ गया, जिसके बाद कैप्टन ने रनवे 29-आर पर विमान उतारा।

आईएलएस एक सटीक रेडियो नेविगेशन प्रणाली है जो विमान को कम दूरी का मार्गदर्शन प्रदान करती है, जिससे वे रात में, खराब मौसम और कम दृश्यता के दौरान रनवे तक पहुंच सकता है।