Breaking News

PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |   अफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.3 रही तीव्रता     |   मुंबई एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता का बड़ा हिस्सा आज से नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट होगा     |   आंध्र प्रदेश में नई एक्साइज शॉप पॉलिसी आज से लागू, शराब दुकानों की व्यवस्था बदलेगी     |   यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य     |  

Delhi: हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा गिरा, आठ-नौ लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली के निजामुद्दीन क्षेत्र में स्थित हुमायूं के मकबरे का एक हिस्सा ढहने से आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि शाम लगभग साढ़े चार बजे गुंबद का एक हिस्सा गिरने की सूचना मिली।

अधिकारी ने बताया कि आठ से नौ लोगों के फंसे होने की आशंका है और पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं। यह स्मारक 16वीं शताब्दी के मध्य का एक मकबरा है, जिसे देखने अक्सर पर्यटक आते हैं।