Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

Delhi Crime: अवैध संबंध के शक में चाचा-भतीजी की गला काटकर हत्या

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में अवैध संबंध के शक में परिवारवालों ने चाचा-भतीजी की गला काटकर हत्या कर दी। लड़की के पिता और भाई का मानना है कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने शाइना (22) और उसके चाचा दानिश (35) को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया और खुद ही पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी और फिर सरेंडर कर दिया। 

लड़की के पिता का नाम मोहम्मद शाहिद और भाई का नाम कुदुश है। शाहिद फल की दुकान लगाता है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार लिया है और आगे की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, भजनपुरा इलाके में ये घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई।

उत्तर-पूर्व दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि मृतक दानिश आरोपित शाहिद का चचेरा भाई है। घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी ने कहा कि पुलिस को मंगलवार शाम 4.40 बजे एक फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि उसने अपनी बहन और चाचा की हत्या कर दी है और पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता है।