Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट वाले दिन का वीडियो आया सामने

अरविंद केजरीवाल के आवास के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो ऑनलाइन सामने आया। आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के सहयोगी बिभव कुमार के कथित हमले पर अदालत में बयान दर्ज कराया।

52 सेकंड के वीडियो में स्वाति मालीवाल मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा कर्मचारियों से बहस करतीं नजर आ रही हैं।

कथित वीडियो में स्वाति मालीवाल को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि उन्होंने पुलिस कंट्रोल को फोन किया है और पुलिस कर्मियों के आने तक इंतजार करेंगी।

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वे सब बताएंगी। मुझे अपने डीसीपी से बात करने दीजिए। स्वाति मालीवाल सुरक्षाकर्मी को चेतावनी देते हुए कहती है कि अगर उसने उन्हें छुआ तो वे उसकी नौकरी खा जाएंगी।