Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

UP: कोचिंग सेंटर में पढ़ा रही टीचर को छात्र ने मारी गोली, शिक्षिका की मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार को छात्र ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। कथित तौर पर छात्र टीचर से प्यार करता था। आरोपित ने कोचिंग सेंटर में टीचर के क्लासरूम में घुसकर उसके पेट में गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई।

शिक्षिका के भाई ने बताया कि "सर मेरी बहन रोज पढ़ाने जाती थी पता नहीं कैसे उसे मार दिया। बेचारी बहुत सीधी लड़की थी और उसे बेचारी को मारा गया। मैं चाहता हूं कि उससे कड़ी से कड़ी सजा मिले और फांसी तक पहुंचे।"
  
वहीं बिजनौर एसपी संजीव वाजपेयी ने बताया कि, "थाना क्षेत्र कोतवाली की घटना है। कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग इंस्टिट्यूट था। पढ़ाने वाली अध्यापिका को प्रशांत कुमार नाम के छात्र ने उसने गोली मार दी थी। वो घायल हो गई थीं उसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था। जहां से रेफर किया गया है। आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।"